Showing posts with label #निपुणभारत 💐कक्षा 8💐हिंदी💐व्याकरण💐पाठ2. Show all posts
Showing posts with label #निपुणभारत 💐कक्षा 8💐हिंदी💐व्याकरण💐पाठ2. Show all posts

Thursday, March 16, 2023

#निपुणभारत 💐कक्षा 8💐हिंदी💐व्याकरण💐पाठ3

#निपुणभारत 💐कक्षा 8💐हिंदी💐व्याकरण💐पाठ3



1.मुहावरा:-

  1. आटे में नमक ( बहुत कम ) - पहलवान को उसके शरीर के अनुसार खुराक चाहिए। आधा लीटर दूध तो उसके लिए आटे में नमक के बराबर है।

  2. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना ( अपनी प्रशंसा स्वयं करना ) - अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनने वाले का सम्मान धीरे-धीरे कम हो जाता है।

  3. अक्ल के घोड़े दौड़ना ( हवाई कल्पनाएँ करना ) - परीक्षा में सफलता परिश्रम करने से ही मिलती है, केवल अक्ल के घोड़े दौड़ाने से नहीं।

  4. आस्तीन का साँप ( कपटी मित्र ) - प्रदीप से अपनी व्यक्तिगत बात मत कहना। वह आस्तीन का साँप है। सभी बातें गुरू जी को बता देता है।
  5. आँखें चुराना ( अपने को छिपाना ) - गलत काम करके आँखें चुराने से कुछ नहीं होगा।

  6. आँख की किरकिरी ( बुरा लगना/दुश्मन ) - दुशासन अपनी बुरी प्रवृत्ति के कारण सबकी आँखों की किरकिरी बन गया।

  7. आँख उठाकर न देखना ( ध्यान न देना ) - श्याम पढ़ने में इतना मग्न था कि उसने आँख उठाकर भी न देखा कि उसके आस-पास क्या हो रहा है।

  8. आँखों के आगे अँधेरा छाना ( मूर्च्छित होना ) - राह चलते-चलते अचानक मैं पेड़ से टकरा गई और मेरी आँखों के आगे अँधेरा छा गया।

  9. अक्ल का अंधा ( मूर्ख ) - केशव अक्ल का अंधा है, तभी तो सच और झूठ में फ़र्क नहीं कर पाता
              💐अभ्यास💐
निम्न मुहावरों का अर्थ लिखते हुए इनका वाक्य में प्रयोग करो
डर से अधमरा होना
छाती ठोंककर आगे बढ़ना 
रास्ता साफ होना
रंग चढ़ना
दिल को बांध देना

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
2. समानार्थी  शब्द
समानार्थी का अर्थ होता हैं (सामान + अर्थ) अर्थात किसी शब्द का सामान अर्थ वाले दूसरे शब्द या उसी के सामान कोई दूसरा नाम (वस्तु)। “वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं समानार्थी शब्द कहलाते हैं समानार्थी शब्द को हम पर्यायवाची शब्द भी कहते है।”


अतिथिमेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
अश्वघोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
अधर्मपाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
अचलअडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
अनुपमअनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
अमृतमधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
अंबामाता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
अलंकारआभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अहंकारदंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अरण्यजंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।








💐अभ्यास💐

समानार्थी लिखो
आजाद
गुलाम
बादशाह
कैदी
फौज
दरिया
कुदरत


💐💐💐💐💐💐💐💐💐
प्रत्यय

प्रत्यय वे शब्द हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर, अपनी प्रकृति के अनुसार, शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं। प्रत्यय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – प्रति + अय। प्रति का अर्थ होता है 'साथ में, पर बाद में" और अय का अर्थ होता है "चलने वाला", अत: प्रत्यय का अर्थ होता है साथ में पर बाद में चलने वाला।

(क)

कृत्-प्रत्ययक्रियाशब्द
वालागानागानेवाला
हारहोनाहोनहार
इयाछलनाछलिया

(ख)

कृत्-प्रत्ययधातुशब्द
अककृकारक
अननीनयन
तिशक्शक्ति

(ग़)

कृत्-प्रत्ययक्रिया या धातुशब्द (संज्ञा)
तव्य (संस्कृत)कृकर्तव्य
यत्दादेय
वैया (हिंदी)खेना-खेखेवैया
अना (संस्कृत)विद्वेदना
आ (संस्कृत)इश् (इच्छ्)इच्छा
अनमोह, झाड़, पठ, भक्षमोहन, झाड़न, पठन, भक्षण
आईसुन, लड़, चढ़सुनाई, लड़ाई, चढ़ाई
आनथक, चढ़, पठथकान, चढ़ान, पठान
आवबह, चढ़, खिंच, बचबहाव, चढ़ाव, खिंचाव, बचाव
आवटसज, लिख, मिलसजावट, लिखावट, मिलावट
आहटचिल्ला, गुर्रा, घबराचिल्लाहट, गुर्राहट, घबराहट
आवाछल, दिख, चढ़छलावा, दिखावा, चढ़ावा
हँस, बोल, घुड़, रेत, फाँसहँसी, बोली, घुड़की, रेती, फाँसी
झूल, ठेल, घेर, भूलझूला, ठेला, घेरा, भूला



           
💐अभ्यास💐
नीचे लिखे शब्दों में त्व प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइए
महत
प्रभु
तत
वीर
💐💐💐💐💐💐💐💐
विलोम शब्द 
  1. सपूत – कपूत
  2. अंकुश – निरंकुश
  3. अंगीकार – अस्वीकार
  4. अंत – अनंत
  5. अंतर – बाह्य
  6. अंतर्मुखी – वहिर्मुखी
  7. अंदर – बाहर
  8. अंशतः – पूर्णतः
  9. अकलुष –  कलुष
  10. अकाम – सुकाम
  11. अकाल – सुकाल
  12. अक्रुर – क्रुर
  13. अक्सर – कभी कभार
  14. अखाद्य – खाद्य
  15. अग – जग
  16. अगम – सुगम
  17. अगला – पिछला
  18. अगैती – पिशोती
  19. अग़्नि – जल
  20. अग्र – पश्च
  21. अग्रज – अनुज
  22. अग्राह्य – ग्राह्य
  23. अग्रिम – अन्तिम
  24. अघ – अनघ
  25. अचर – चर
  26. अचल – चल
  27. अचेत – सचेत
  28. अच्छा – बुरा
  29. अच्छाई – बुराई
  30. अजल – निर्जल
  31. अजेय – जेय
  32. अज्ञ – विज्ञ
  33. अज्ञान – ज्ञान
  34. अडिग – डावांडोल
  35. अतल – वितल
💐अभ्यास💐
अ, अन की सहायता से नीचे लिखे शब्दों का विलोम शब्द बनाएं
उपस्थित
स्थायी
साधारण
समान
उदार
💐💐💐💐💐💐💐💐
व्यंजनगुच्छ

किसी शब्द में जब दो या दोसे अधिक व्यंजनों को एक श्वास में उच्चारित किया जा सके, तो उसे व्यंजन गुच्छ कहा जाता है। जैसे- क्यारी, म्यान, श्याम आदि।
 💐अभ्यास💐
इस पाठ से व्यंजनगुच्छ शब्द  छांटकर लिखो?




गणित ओलंपियाड अभ्यास प्रश्न भाग 1 संख्याएं dr Parag misra

यहाँ कक्षा 5, अध्याय 1 "संख्याएँ" (UP Board, गणित) पर आधारित 15 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हिंदी में दिए गए हैं: --- अध्याय 1: संख्...